१) ‘एक और दोणाचार्य’ नाटक के नाटककार कौन है?
शंकर शेष
२) ‘एक और दोणाचार्य’ नाटक के प्रमुख पात्र बताइए?
अरविंद, लीला, यदु, विमलेंद्, चन्दु, अनुराधा, प्रिन्सीपल, राजकुमार, द्रोणाचार्य, कृपि, अश्वत्थामा आदि है।
३) कालेज में नकल करते हुए प्रेसिडेंट के लडके को किसने पकडा था?
कॉलेज में नकल करते हुए प्रेसिडेंट के लडके को प्रो.अरविंद ने पकड़ा था।
४) अरविंद के मित्र का क्या नाम है?
अरविंद के मित्र का नाम चन्दु है।
५) राजकुमार के खिलाज की गई रिपोर्ट वापस लेनेके लिए अरविंद को समजाने कौन कौन आता है?
अरविंद को समझाने चन्दु, प्रिन्सीपल, प्रसिडेंट, विमलेंदु आदि आते है।
६) अरविंद की पत्नी का क्या नाम है?
अरविंद की पत्नी का नाम लीला है।
७) विमलेदु कौन है?
विमलेंदु प्रेत है और वह अरविंद का मित्र है।
८) विमलेंदु ने कौन-सा नाटक खेला था?
विमलेंदु ने एक और द्रोणाचार्य नाटक खेला था।
९) प्रिसिपल अरविंद के बारे में लीला को क्या समजाते है?
प्रिंसिपल अरविंद के बारे में लीला को समझाते है कि नौकरी करनी है तो कान बंध करलो, आँखे मुंदलो, और मुँह खुला रखो बोलने के लिए नहीं सिर्फ खाने के लिए।
१०) राजकुमार कौन है?
राजकुमार प्रेसिडेंट का बेटा है।
११) राजकुमार के खिलाफ की गइ रिपोर्ट वापस लेने के लिए अरविंद को प्रेसिडेंट क्या धमकी देता है?
प्रेसिडेंट कहता है कि अगर आपने रिपोर्ट वापस नहीं ली नो मैं आप पर लगादूँगा कि आप मेरे खिलाफ लडको को भडका रहे है, बदमास लडको की नेतागिरी कर रहे है और शहर की शांति पर खतरा पहुंचा रहे हैं।
१२) विमलेंदु की मौत कैसे हुई थी?
विमलेंदु को राजकुमार और उसके साथियों ने मिलकर उसे बीच चौराहे पर मार डाला था।
१३) द्रोणाचार्य की पत्नी का क्या नाम था?
द्रोणाचार्य की पत्नी का नाम कृपि था।
१४) अश्वत्थामा के माता-पिता कौन थे?
अश्वत्थामा के माता कृपि तथा पिता द्रोणाचार्य थे।
१५) कृपि अश्वत्थामा को गोरस की जगह क्या पिलाती है?
कृपि अश्वत्थामा को गोरस की जगह आटे का घोल पिलाती है।
१६) द्रोणाचार्य एकलव्य से गुरु-दक्षिणा में क्या मांगते है?
द्रोणाचार्य एकलव्य से गुर-दक्षिणा में उसके हाथ का अंगूठा मांगते है।
१७) अनुराधा पर किसने बलात्कार किया था?
अनुराधा पर राजकुमार ने बलात्कार किया था।
१८) अनुराधा के प्रेमि का नाम क्या था?
अनुराधा के प्रेमि का नाम चन्दु था।
१९) अनुराधा ने आत्महत्या क्यों की?
क्योंकि अनुराधा राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट करना चाहती थी।
२०) प्रेसिडेंट की हत्या के जुर्म में किसे जेल भेजा गया?
प्रेसिडेंट की हत्या के जुर्म में अरविंद को जेल भेजा गया।
२१) चंदु ने अदालत में क्या गवाही दी ?
जब चंदु से पूछा गया, क्या प्रेसिडेंट को अरविंद ने पहाड़ी की ओर से धक्का दीया था या नहीं? तब वह कहता है, हो सकता है !
२२) द्रोणाचार्य ने युधिष्टिर से क्या पुछा था?
द्रोणाचार्य ने युधिष्ठिर से पुछा कि गुर-दक्षिणा के रूप में मुझे बताओं कि कौन मारा गया ? अश्वत्थामा मान का हाथी या मेरा पुत्र ?
२३) दाणाचार्य के प्रश्न का युधिष्ठिर ने क्या उत्तर दीया ?
युधिष्ठिर ने कहा अश्वत्थामा अवश्य मारा गया | वह नर था या...हाथी !
२४) अरविंद का पात्र किस पौराणिक पात्र से मिलता है ?
अरविंद का पात्र पौराणिक पात्र दोणाचार्य से मिलता है।
२५) ‘एक और दोणाचार्य’ नाटक का उद्देश्य क्या है?
आधुनिक युग के शिक्षित वर्ग की पीड़ा को नाटक के माध्यम से व्यक्त करना।
२६) अरविंद किस पौराणिक पात्र का प्रतीक है?
अरविंद द्रोणाचार्य नामक पौराणिक पात्र का प्रतीक है।
२७) लीला किसका प्रतीक है?
लीला द्रोणाचार्य की पत्नी कृपि का प्रतीक है।
२८) चन्दु किसका प्रतीक है?
चन्दु युधिष्ठिर का प्रतीक है।
२९) अनुराधा किसका प्रतीक है?
अनुराधा द्रौपदी का प्रतीक है।
३०) राजकुमार किसका प्रतीक है
राजकुमार दुर्योधन का प्रतीक है।