१) 'बकरी' नाटक के लेखक का नाम क्या है?
→ 'बकरी' नाटक के लेखक का नाम सर्वेश्वरदयाल सक्सेना है।
२) 'बकरी' नाटक में कितने अंक है।
→ 'बकरी' नाटक में २ अंक है।
३) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना के दो नाटक के नाम बताइए।
→ १) बकरी २) अब गरीबी हटाओं ३) लड़ाई ४) हवालात ५) हिसाब-किताब
४) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना को किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
→ सर्वेश्वरदयाल सक्सेनाजी को 'खूँटी पर टंगे लोग' कविता संग्रह के लिए मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
५) सक्सेनाजी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
→ उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले के पिकौरा गाँव में सन् १९२७ में हुआ।
६) सक्सेनाजी ने किन-किन पत्रिकाओं का संपादन किया?
→ सक्सेनाजी ने 'दिनमान' तथा 'पराग' पत्रिका का संपादन किया है।
७) 'बकरी' नाटक में पाँच देव के समान किसको बताया गया है?
→ 'बकरी'नाटक में पाँच देव के समान पाँच दल बताया गया है।
८) 'बकरी' नाटक के माध्यम से लेखक क्यों कह रहा है कि आज देश-परदेश के समान हो गया है?
→ आज सभी जगह ढोंग की रेस लगी है जिससे देश-परदेश हो गया है।
९) नट संकट मोचन से स्वयं को क्या बना देने के लिए कहता है?
→ 'नट' संकट मोचन से स्वयं को ‘घोंचू’ बना देने के लिए कहता है |
१०) नाटक में किस जानवर के मशक की बात कही गई है?
→ नाटक में बकरी के खाल के मशक की बात कही गई है।
११) सड़क कौन सींच रहा है?
→ सड़क भिश्ती सीच रहा है।
१२) दुर्जनसिंह स्वयं को क्या बताता है?
→ दुर्जनसिंह स्वयं को शरीफ आदमी बताता है।
१३) नाटक के तीन प्रमुख पात्रों के नाम बताइए।
→ दुर्जनसिंह, सत्यवीर, कर्मवीर, विपती, युवक तथा सिपाही।
१४) दुर्जनसिंह सिपाही से क्या लाने के लिए कहता है?
→ दुर्जनसिंह सिपाही से बकरी लाने के लिए कहता है।
१५) सिपाही किसकी बकरी लेकर आता है?
→ सिपाही गाँव के हरिजन की बकरी को लेकर आता है।
१६) दुर्जनसिंह हरिजन की बकरी को किसकी बकरी बताता है?
→ दुर्जनसिंह हरिजन की बकरी को गाँधीजी की बकरी बताता है।
१७) दुर्जनसिंह की दृष्टि में बकरी क्या देती है?
→ दुर्जनसिंह की दृष्टि में बकरी कुर्सी, धन, प्रतिष्ठा देती है।
१८) 'बकरी' क्या खाती है?
→ 'बकरी' बुद्धि, बहादुरी और विवेक खाती है।
१९) दुर्जनसिंह बकरी को गाँधीजी की ही बकरी क्यों बताता है?
→ क्योंकि, बकरी 'उह, अह कुछ भी नहीं करती है | इसलिए उसे गांधीजी की बकरी बताता है।
२०) दुर्जनसिंह सिपाही से किस बात का एलान करने के लिए कहता है?
→ दुर्जनसिंह सिपाही से कहता है कि एलान कर दो कि हमें गाँधीजी की बकरी मिल गई
है। लोग दर्शन करने आएँ, पर खाली हाथ नहीं।
२१) मंडप के साइनबोर्ड पर क्या लिखा होता है?
→ मंडप के साइनबोर्ड पर 'लोक सेवा सदन' लिखा होता है |
२२) सिपाही औरत को क्या धमकी देता है?
→ सिपाही औरत को कहता है कि बकरी को बिना खाना-पीना दिए कमजोर कर मार डालने की साज़िश पर भारत सुरक्षा कानून के अंदर तू हवालात की हवा खाएगी।
२३) सिपाही के पूछने पर औरत बकरी की क्या कीमत बताती है?
→ औरत बकरी की कीमत २० रुपये बताती है।
२४) सिपाही की दष्टि में बकरी की क्या कीमत है?
→ सिपाही की दृष्टि में बकरी की कीमत ५५ करोड़ है।
२५) लोकतंत्र में प्रजा को क्या कहा गया है?
→ लोकतंत्र में प्रजा को 'जनता जनार्दन' कहा गया है।
२६) नाटक में नेता के रूप में आए तीन पात्रों के नाम बताइए।
→ दुर्जनसिंह, कर्मवीर और सत्यवीर है।
२७) औरत पर कितने रुपये का जुर्माना लगाया जाता है?
→ औरत पर ५०० रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
२८) औरत का क्या नाम है?
→ औरत का नाम विपती है।
२९) आजादी के बाद सब जगह क्या खुल गए है?
→ आजादी के बाद सब जगह आश्रम ही आश्रम खुल गए है।
३०) दुर्जनसिंह जिस वक्स पर बैठा है उस पर क्या लिखा हे?
→ बक्स पर 'बकरी स्मारक निधि' लिखा है।
३१) दुर्जनसिंह किसे चुनाव लड़वाकर मंत्री बनाना चाहता है।
→ दुर्जनसिंह कर्मवीर को मंत्री बनाना चाहता है।
३२) चुनाव चिह्म के रुप में क्या चुना जाता है?
→ चुनाव चिह्म के रूप में ‘बकरी का थन’ चुना जाता है।
३३) कर्मवीर बकरी के नाम पर कौन-कौन सी संस्थाएँ बनाने की बात कहता है?
→ कर्मवीर बकरी के नाम पर बकरी शांति प्रतिष्ठान, बकरी संस्थान, बकरी सेवा संघ तथा बकरी मंडल जैसी संस्थाएँ बनाने की बात करता है।
३४) सरकार क्या बांटती है?
→ सरकार मक्कारी, ढ़ोंग, छल, फरेव बाँटती है।
३५) आदमी की तुलना किससे की गई है?
→ आदमी की तुलना मिट्टी के लोदे से की गई है।
३६) तीनों लोग मिलकर बकरी से क्या-क्या मांगते है।
→ बकरी से महल बनाने, देश-विदेश घुमाने, बड़े पद पाने, बैंक में खाता खुलाने जैसी चीजे माँगते है।
३७) नेता दावत में किसे काटकर खाते है?
→ नेता दावत में 'बकरी' को काटकर खाते है।
३८) बकरी को काटकर खाने पर भी दुर्जनसिंह दावत को शाकाहारी कैसे बताता है?
→ बकरी गाँधीजी की है इसलिए वह नेक, अंहिसावादी और निरामिष है इसी कारण दावत को शाकाहारी बताते है।
३९) विपती बकरी को कहाँ ले जाते हुए देखती है?
→ विपती बकरी को कसाईखाने ले जाते हुए देखती है।