Wednesday, 4 October 2023

शब्द समूह के लिए एक शब्द

  1. जिसका पार न हो-अपार

  2. जो कभी न मरे-अमर

  3. जिसका मूल्यन आँका जा सके-अमूल्य

  4. जो बिना वेतन के कार्य करे-अवैतनिक

  5. पहाड़ के ऊपर की समभूमि-अधित्यका

  6. जिसके आने की तिथि न मालूम हो-अतिथि

  7. जिसका वर्णन न किया जाय-अवर्णनीय

  8. अभिनय करने वाली स्त्री-अभिनेत्री

  9. जिसके पार देखा न जा सके-अपारदर्शी

  10. जो ईश्वर की सत्ता को मानता हो-आस्तिक

  11. जिस जमीन पर कुछ न उगता हो-ऊसर

  12. गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी-अंतेवासी

  13. बुरी संगत में रहने वाला- कुसंगी

  14. नाव चलाने वाला-केवट, नाविक

  15. वह स्त्री जो कविता लिखती है-कवयित्री

  16. रात और संध्या के बीच का समय- गोधूलि

  17. जिसके हाथों में चक्र है-चक्रपाणि

  18. ऋषियों का निवास स्थान- तपोवन

  19. जिसका अंबर दिशाओं के सिवा कुछ न हो-दिगंबर

  20. स्त्री पुरुष का जोड़ा-दम्पति

  21. वह जो दूर की बात देख और समझ सके-दूरदर्शी

  22. जो नया आया हुआ हो-नवागन्तुक

  23. जिसके हृदय में ममता नहीं है-निर्मम

  24. जिस को भय न हो-निर्भय

  25. जिस स्त्री के पुत्र न पैदा हो- निपूती

  26. जिसके पार देखा जा सके- पारदर्शी

  27. जो आँखों के सामने न हो-परोक्ष

  28. पश्चिम के देशों से सम्बन्धित-पाश्चात्य

  29. किसी लिखे हुए की नकल- प्रतिलिपि

  30. जो पहरा देता है- प्रहरी

  31. नरक की नदी- वैतरणी

  32. जिसने बहुत कुछ देखा हो-बहुदर्शी

  33. मीठी बात कहने वाला- मृदुभाषी

  34. युद्ध करने की इच्छा-युयुत्सा

  35. जो युद्ध में स्थिर रहता है-युधिष्ठिर

  36. जो सारे विश्व में व्याप्त हो- विश्वव्यापी

  37. जिसके मन में विराग उत्पन्न हुआ हो- वैरागी

  38. ऐसा पुरुष जिसका विवाह हो रहा हो-वर

  39. दो बार जन्म लेने वाला- द्विज

  40. जिसने विश्वास रखने पर भी धोखा दिया हो-विश्वासघाती

  41. विष्णु की उपासना करने वाला-वैष्णव

  42. जिस पुरुष की स्त्री मर गई हो-विधुर

  43. जो शत्रु की हत्या करता है- शत्रुघ्न

  44. जो हमेशा रहने वाला है-शाश्वत

  45. वह स्त्री जिसका पति जीवित हो-सौभाग्यवती, सधवा

  46. वह जो किसी प्रकार का संवाद देता हो- संवाददाता

  47. जो आग्रह सत्य हो- सत्याग्रह

  48. जिसकी ग्रीवा सुंदर हो-सुग्रीव

  49. अपना मतलब पूरा करने वाला-मतलबी

  50. सत्य बोलने वाला मतलबी-सत्यवादी

  51. जो पुस्तकों की समीक्षा करता ह- समीक्षक

  52. अपने ही पति में अनुराग रखने वाली स्त्री-स्वकीया

  53. साथ अध्ययन करने वाला-सहपाठी

  54. जो दूसरों की हत्या करता है-हत्यारा

  55. जो क्षण में नष्ट होने वाला है-क्षणभंगुर