अंबुज - कमल, बैंत, वज्र, ब्रह्मा, शंख
अंभोज - कमल, सारस, चन्द्रमा, कपूर, शंख
अक्ष - चौसर, छकड़ा, आँख, साँप, गरुड़
अज - अजन्मा, शिव, कामदेव, विष्णु, ब्रह्मा
अनंत - असीम, अविनाशी, शेषनाग, लक्ष्मण, बलराम
अनंता - पृथ्वी, पारवती, दूब, पीपर, धरा
अन्न - अनाज, भात, सूर्य, पृथ्वी, प्राण
अमृत - सुधा, जल, घी, अन्न, धन
अलि - भौंरा, कोवल, कौआ, कुत्ता, मंदिरा
अहि - साँप, राहु, पृथ्वी सूर्य ख
अर्थ- मतलब, धन, कारण, लाभ, उपयोग
इन्द्र - श्रेष्ठ, बड़ा, देवताओं का राजा, ऐश्वर्यवान
इडा- पृथ्वी, गाय, वाणी, स्वर्ग, दुर्गा
गुरु - बड़ा भारी, आचार्य, शिव, विष्णु
चन्द्र - चन्द्रमा, कपूर, जल, सोना, मोर की पूँछ की चंद्रिका
चरण - पैर, बड़ों का संग, मूल, आचार, गोत्र
जलज - कमल, मोती, मछली, चन्द्रमा, सिवार
ठाकुर - देवता, ईश्वर, सरदार, जमींदार, मालिक
तम - राहु, सूअर, पाप, क्रोध, अज्ञान
तात - पिता, भाई, मित्र, गुरु, पुज्य व्यक्ति
तत्व - मूल, यथार्थ, सार, ब्रहा, पंचभूत
तेज - चमक, पराक्रम, तत्व, सोना, गर्मी
थान - ठिकांना निवासस्थान, किसी देवी देवता का स्थान
दल - पत्ता, सेना, समूह, मंडली, फूल की पंखुड़ी
द्विज - चन्द्रमा, दाँत, पक्षी, ब्राह्मण, जिस का जन्म दो बार हुआ हो
नाक - नासिक, रेंट, प्रतिष्ठा, स्वर्ग, शोभा की वस्तु । -
नग - पर्वत, पेड़, सूर्य, सीप, नगीना
नाग - सर्प, हाथी, सीसा, पान, पर्वत
पति - स्वामी, दूल्हा, ईश्वर, प्रतिष्ठा
पतंग - पक्षी, पतिगा, सूर्य, नौका, वृक्ष
पय - दूध, जल, अन्न, अमृत
फल - लाभ, नतीजा, गुण, अर्थ, मोक्ष
मधु- शहद, शराब, पानी, शिव, वसंत ऋतु
मुद्रा - मुहर, रुपया, छाप, अंगूठी, आकृति
मित्र - सूर्य, प्रिय, सहयोग, आयों के एक प्राचीन देवता
योग - मिलना, उपाय, ध्यान, संगति, प्रेम
रक्त - खून, लाल, केसर, कमल, सिंदूर
लंगर - लोहे का काँटा, जंजीर, लंगोट, भारी, कच्ची सिलाई
लाल - बेटा, श्रीकृष्ण, लाड़-प्यार, चाह, रक्तवर्ण
वर - पति, प्रिय, श्रेष्ठ, किसी पूज्य से माँगा हुआ मनोरथ
विधि - प्रणाली, व्यवस्था, आचार, व्यवहार, ब्रह्मा
सार - जल, मलाई, फल, धन, बल, अमृत
सारंग - कोयल, बाज, सूर्य, सिंह, मोर, तालाब, चन्द्रमा
सोम - एक देवता, चन्द्रमा, सोमवार, यम, वायु
शिव - मंगल, जल, पारा, मोक्ष, वेद, शंकर
शूर - वीर, योद्धा, सूर्य सिंह, विष्णु
हंस - सूर्य, विष्णु, घोड़ा, पंक्ति, जीवात्मा
हरि - हरा, भूरा, इन्द्र, सर्प, वायु, शिव
हार - पराजय, थकावट, हानि, विरह, माला