अति-लघुत्तरी प्रश्नोत्तर
१. विज्ञापन शब्द किस भाषा का है ?
- संस्कृत
२. विज्ञापन शब्द का अर्थ क्या है?
- सूचना देना, समाधान, समाचार पत्रों आदि में प्रचार, निवेदन, प्रार्थना, शिष्ट उक्ति या संवाद, वर्णन और शिक्षण आदि ।
३. आज के बाजार के पास सबसे बड़ी ताकत किसकी है?
- विज्ञापन
४. भारत में विज्ञापन का विकास किस माध्यम से स्वीकार किया जा सकता है?
- मुद्रण माध्यम
५. भारत में विज्ञापन एजेंसियों की शुरुआत किस साल में और किस नाम से हुई ?
- सन् १९३० में "दत्ताराम एडवर्टाइजिंग
६. विश्व संदर्भ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में पहला विज्ञापन कब आया ?
- सन् १८७५
७. उपभोक्तावाद का स्थूल अर्थ क्या है ?
- वस्तु का खरीददार
८. भारत में जिस स्त्री को " यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः" कहकर सम्मान दिया जाता था । उसे ही आज की मीडिया ने विज्ञापन के जरिए क्या बना दिया ?
- बाजार का 'माल' और 'उत्पादन'
९. जनसंचार में किसका विशेष महत्व है ?
- विज्ञापन
१०. विज्ञापन लेखन में हमें किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए ?
- विज्ञापन लेखन में हमें शीर्षक (Headline),
- उपशीर्षक (Sub-Headline),
- वस्तु विस्तार,
- उपसंहार तथा बेस लाइन आदि
११. विज्ञापन ले आउट का क्या मतलब है ?
- विज्ञापन ले आउट का मतलब है विज्ञापन का रूप विन्यास तथा विज्ञापन की सजावट
१२. विज्ञापन की भाषा कैसी होनी चाहिए ?
- सजीव और जीवंत
१३. विज्ञापन की शैली कैसी होती है ?
- औपचारिक, सामान्य और अनौपचारिक
१४. विज्ञापन के प्रमुख माध्यमों के नाम लिखिए ?
१.) मुद्रित माध्यम
२) दृश्य श्रव्य (इलोक्ट्रोनिक) माध्यम
३) श्रव्य माध्यम
४.) सूचना माध्यम
५) जन संपर्क माध्यम
१५. भारत में दूरदर्शन का जन्म कब हुआ ?
- सितम्बर १९५९ ई. में
१६. रेडियों की शुरुआत अपने देश में कब हुई ?
- सन् १९२७ ई. में
१७. भारत देश में रेडियो के द्वारा विज्ञापन की शुरुआत कब और किस कार्यक्रम
के माध्यम से हुई ?
- १ नवम्बर १९६७ में और विविध भारती कार्यक्रम से
१८. इंटरनेट विज्ञापन को लोगों ने किस क्रांति कहा ?
- "स्याही विहीन क्रांति"
१९. वर्तमान भारतीय विज्ञापन बाजार लगभग कितने रुपये का है ?
- १० हजार करोड़ रुपये का
२०. विज्ञापन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
- लोगों को वस्तुओं की जानकारी देना ।
- वस्तुओं के प्रति विश्वास निर्माण करना ।
- क्रय की इच्छा जागृत करना
उत्पादन बढ़ाना आदि ।
२१. आधुनिक व्यापार- जगत में विज्ञापन की क्या विशेषताएँ है ।
- विज्ञापन मार्केटिंग साधन है,
- व्यवसाय समय की गरज तथा इश्तहार उत्पादन के विकास में योगदान देता है
- विज्ञापन से ही वस्तु तथा कंपनी आदि की तुलना की जा सकती है।
२२. विज्ञापन (जन संचार) के साधन (माध्यम) कौन-कौन से है ?
- हस्त लिखत, लिखित मौखिक, श्रव्य, दृश्य-श्रव्य, अन्य साधन आदि ।
२३. विज्ञापन को पत्रकारिता का क्या माना गया है ?
- मेरुदंड
२४. विश्व का प्राचीनतम विज्ञापन कौन से मंदिर में अंकित है ?
- मध्यप्रदेश राज्य के मन्दसौर जिले में स्थित प्राचीन दशपुर (वर्तमान में मन्दसौर) के कुमार गुप्तकालीन मंदिर में अंकित है।
२५. मानव सभ्यता के उद्भव के साथ किसका उद्भव हुआ ?
- विज्ञापन का
२६. फिल्मी संसार पूर्ण रूप से किसके सहारे जीता है ?
- विज्ञापन
२७. भारतीय वाड्मय में कौन से काल में प्राचीन विज्ञापन कला के ध्ष्टांत मिल
जाते हैं ?
- रामायण और महाभारत काल में
२८. मूक फिल्मो की शुरूआत कब से मानी जाती है ?
- सन् १८९६ ई. में
२९. सन् १९३१ ई. में किस फिल्म का विज्ञापन पहलीबार प्रकाशित हुआ ?
- 'आलमआरा'
३०. भारत में पहली विज्ञापन ऐजन्सी कब किस नाम से और कहाँ खुली ?
- सन् १९३० ई. में 'नेशनल एडवरटाइजिंग सर्विस' बम्बई में खुली ।
३९. आज (वर्तमान युग में) विज्ञापन का लक्ष्य क्या है ?
- अनैतिक, अश्लील, जूठ, कपट और चमत्कारपूर्ण, अविश्वसनीय विवरण चित्र और उनकी विशेषताओं का उल्लेख कर क्रय वृद्धि करना है।
३२. विज्ञापन की जरूरत कहाँ-कहाँ होती है ?
- विज्ञापन की जरूरत स्थानीय व्यापार से लेकर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार तक होती है।
३३. उत्पादक विज्ञापन के जरिये किसको प्रभावित करने की कोशिश करते हैं?
- उत्पादक विज्ञापन के जरिये ग्राहकों की पसंद तथा निर्णय क्षमता को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।
३४. आधुनिक युग में विज्ञापन मानव संबंधों के लिए कौन-सा काम करते हैं ?
- आधुनिक युग में विज्ञापन मानव संबंधों में निकटता लाने के लिए सशक्त हथियार का कम करता है ।
३५. व्यवसाय के लिए विज्ञापन का क्या महत्व है ?
- वही महत्व है जो "इंजन में वाष्प शक्ति का ।"
३६. विज्ञापन उदेश्य के दो आयाम कौन-सा है ?
- पहला तो व्यवहार परिवर्तन पर आधारित है । जो विज्ञापन से प्रभावित किया जा सकता है और दूसरा यह तय करना है कि किसके बीच यानी किसके लिए विज्ञापन किया जाए ।
३७. आज हर वस्तु को बाजार में उपभोक्ता की जानकारी में लाने के लिए विज्ञापन कैसा साबित हो रहा है ?
- जो अचूक परिणाम दे रहा है।
३८. विज्ञापन लक्ष्य की विशिष्ट विशेषताएँ क्या है ?
- विज्ञापन माल या सेवाओं की बिक्री की घोषणा के लिए गैर-वैयक्तिक या जन संप्रेषण की एक अनुपम विधि है । विज्ञापन गैर-वैयक्तिक सेल्समेन शिप है । जो वैयक्तिक सेल्समेन शिप की तरह ही काम करता है ।
४८. विज्ञापन के जरिये किसमें वृद्धि होती है ? जिससे कौन शक्तिशाली बनता है ?
- विज्ञापन के जरिये जीवन स्तर में वृद्धि होती है। जिससे राष्ट्र और समृद्ध एवं शक्तिशाली बनता है ।
४९. विज्ञापन मिल जाने से समाचर पत्र कैसे हो जाते हैं ?
- विज्ञापन मिल जाने से समाचर पत्र सस्ते हो जाते हैं।
५०. ‘Advertising’ शब्द किस भाषा से आया है?
- गलैटिन
५१. विज्ञापन का लैटिन मूल शब्द क्या है?
५२. मुद्रित विज्ञापन का प्रमुख माध्यम कौन-सा है?
- समाचार पत्र
५३. रेडियो विज्ञापन किस माध्यम से संबंधित है?
- श्रव्य
५४. टेलीविजन विज्ञापन होता है—
- दृश्य-श्रव्य
५५. विज्ञापन की भाषा कैसी होनी चाहिए?
- सरल व प्रभावशाली
५६. ‘स्लोगन’ का अर्थ है—
- नारा
५७. विज्ञापन का स्थायी वाक्य कहलाता है—
- स्लोगन
५८. विज्ञापन में चित्र का प्रयोग क्यों किया जाता है?
क) सुंदरता के लिए
ख) आकर्षण के लिए
ग) प्रभाव बढ़ाने के लिए
५९. विज्ञापन किससे संबंधित है?
क) संचार
ख) व्यापार
ग) मनोविज्ञान
६०. विज्ञापन लेखन में सबसे पहले क्या तय किया जाता है?
- लक्ष्य वर्ग
६१. विज्ञापन का सबसे प्रभावी माध्यम कौन-सा है?
- टेलीविजन
६२. सोशल मीडिया विज्ञापन किस श्रेणी में आता है?
- डिजिटल
६३. विज्ञापन में प्रयुक्त आकर्षक पंक्ति कहलाती है—
- टैगलाइन
६४. विज्ञापन का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ता में क्या पैदा करना है?
- रुचि
६५. विज्ञापन का संबंध किस शास्त्र से है?
- संप्रेषण शास्त्र
६६. ‘ब्रांड’ का अर्थ है—
- वस्तु की पहचान
६७. विज्ञापन का संक्षिप्त रूप किसमें आवश्यक है?
- होर्डिंग
६८. होर्डिंग सामान्यतः कहाँ लगाई जाती है?
- सड़क किनारे
६९. विज्ञापन लेखन में सबसे आवश्यक तत्व है—
- सत्यता
७०. भ्रामक विज्ञापन होते हैं—
- अनैतिक
७१. विज्ञापन का सामाजिक प्रभाव होता है—
क) नकारात्मक
ख) सकारात्मक
७२. सरकारी विज्ञापन का उद्देश्य होता है—
- जागरूकता
७३. चुनावी विज्ञापन किस प्रकार का होता है?
- राजनीतिक
७४. विज्ञापन में रंगों का प्रयोग क्यों होता है?
क) सजावट
ख) पहचान
ग) आकर्षण
७५. विज्ञापन की भाषा कैसी होनी चाहिए?
- भावात्मक
७६. विज्ञापन उपभोक्ता को किस ओर प्रेरित करता है?
- खरीदने
७७. विज्ञापन लेखन में ‘हेडलाइन’ का अर्थ है—
- शीर्षक
७८. विज्ञापन किस प्रकार का लेखन है?
- रचनात्मक
७९. विज्ञापन का मनोवैज्ञानिक आधार है—
- भावना
८०. विज्ञापन किससे जुड़ा होता है?
क) समाज
ख) बाजार
ग) उपभोक्ता
८१. प्रचार और विज्ञापन में अंतर है—
- हाँ
८२. विज्ञापन में प्रयुक्त भाषा होनी चाहिए—
क) सरल
ख) स्पष्ट
ग) प्रभावी
८३. विज्ञापन का लक्ष्य वर्ग कहलाता है—
- उपभोक्ता
८४. विज्ञापन लेखन में चित्र का कार्य है—
- प्रभाव बढ़ाना
८५. विज्ञापन का आधुनिक माध्यम है—
- सोशल मीडिया
८६. विज्ञापन में पुनरावृत्ति का उद्देश्य है—
- याद दिलाना
८७. ‘ब्रांड एंबेसडर’ का संबंध है—
- प्रचारक से
८४. विज्ञापन का आर्थिक उद्देश्य है—
- लाभ
८५. विज्ञापन का सामाजिक दायित्व है—
- सत्य दिखाना
८६. प्रभावी विज्ञापन होता है—
- यादगार
८७. विज्ञापन किस युग की देन है?
- आधुनिक
८८. विज्ञापन का संबंध किस उद्योग से है?
- मीडिया
८९. विज्ञापन का उद्देश्य उपभोक्ता में क्या पैदा करना है?
- विश्वास
९०. विज्ञापन में ‘कॉपी’ का अर्थ है—
- विज्ञापन का पाठ
९१. विज्ञापन लेखन में सबसे आवश्यक तत्व है—
क) कल्पना
ख) सच्चाई
ग) आकर्षण
